सरस्वती विहार विकास समिति ने जनरल बिपिन रावत का असमय देहावसान होने पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

सरस्वती विहार विकास समिति ने जनरल बिपिन रावत का असमय देहावसान होने पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए
Spread the love

देहरादून।सरस्वती विहार विकास समिति ने भारत के प्रथम सीडीएस एवं पूर्व थल सेना अध्यक्ष देवभूमि सैन्य भूमि उत्तराखंड के गौरव एवं राष्ट्र के सपूत जनरल बिपिन रावत के असमय देहावसान होने पर अजबपुर खुर्द शिव शक्ति मंदिर सरस्वती विहार चौक देहरादून में श्रद्धांजलि सभा आहूत की जिसमें क्षेत्र के सभी के सभी सदस्यों ने दुखी मन से भावभीनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष श्री पंचम सिंह बिष्ट व सचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने कहा कि जनरल बिपिन रावत का असमय चले जाना उत्तराखंड नहीं अपितु पूरे देश की हानि हुई है जिससे पूरे देश में शोक की लहर सभी लोग इस दुखद घटना से दुखी है ।

श्रद्धांजलि देने वाले श्री पंचम सिंह बिष्ट, श्री बीएस चौहान ,श्री कैलाश तिवारी ,श्री विमल उनियाल ,श्री गजेंद्र भंडारी ,श्री सोहन सिंह रौतेला ,श्री बी पी थपलियाल, डॉक्टर दाताराम घनशाला, आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल ,आचार्य सुशांत जोशी, श्री मूर्ति राम बिजलवान, श्री दिनेश जुयाल, श्री मंगल सिंह कुट्टी ,श्री कैलाश रमोला ,श्री कुंदन सिंह राणा ,श्री सुमेर चंद रमोला ,श्री दिनेश भट्ट ,श्री बगवालिया सिंह रावत, श्री भगवान सिंह भंडारी ,श्री आशीष गुसाईं ,श्री विनोद ममगाई ,श्री प्यार सिंह कुमाइं,श्री दिनेश चंद्र रमोला, श्री विजय विक्रम सिंह नेगी ,श्री डीपी पालीवाल ,श्री जगत सिंह भंडारी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles