सहसपुर के जनप्रतिनिधियों ने सड़कों की बदहाली को लेकर पीडब्लूडी के मुख्य अभियंता से की मुलाकात
देहरादून।विधानसभा सहसपुर में में सड़कों की बदहाल व्यवस्था को लेकर जनप्रतिनिधियों ने मुख्य अभियंता एन पी सिंह से की मुलाकात।क्षेत्र की सड़कों को पर त्वरित कार्यवाही न होने पर दी चेतावनी।
मुख्य अभियंता एन पी सिंह ने जनप्रतिनिधियों को क्षेत्र में खस्ताहाल सड़कों पर जल्द ही कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया। विधानसभा सहसपुर के प्रधान गणों द्वारा पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत करने हेतु पत्रों पर अपनी संतुति लगाकर पीडब्ल्यूडी चीफ़ को दिया व जल्द से जल्द आंकलन स्टीमेट बनवा कर शासन को भिजवाने के लिए कहा व स्टीमेट बनने के पश्चात शासन को भेजने वाली कार्यवाही से मुझे अवगत कराने के लिए कहा पत्र देने वाले ग्राम प्रधान हसनपुर कल्याणपुर शराफत अली जी, ग्राम प्रधान तिपरपुर विजेंद्र जी, ग्राम प्रधान पति भुड्डी नीटू जी, ग्राम प्रधान पति तास्सुम जी, ग्राम प्रधान जयदीप जी, द्वारा अपने अपने क्षेत्र की खस्ताहाल रोड़ों को लेकर पत्र दिए।

