”स्काउट लॉग बुक” का लोकार्पण समारोह संपन्न
लखनऊ / उ0प्र0 भारत स्काउट्स और गाइड्स के केंद्रीय कार्यालय महानगर, लखनऊ में मान्टफोर्ड इंटर कॉलेज के स्काउट मास्टर श्री प्रत्यूष रत्न पांडे,ए.एल.टी. द्वारा लिखित पुस्तक ”स्काउट लॉग बुक” का लोकार्पण समारोह संपन्न हुआ |उ0प्र0 भारत स्काउट्स और गाइड्स के प्रादेशिक उपाध्यक्ष डॉ0 आर0पी0 मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न ”लोकार्पण समारोह” के मुख्य अतिथि प्रादेशिक मुख्यायुक्त एवं शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) डॉ0 अवध नरेश शर्मा स्काउट लाग बुक पुस्तक का विमोचन किया |इस अवसर पर मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रिव0 ब्रदर जॉय थॉमस, आचार्य डॉ0 रूप चंद्र दीपक, क्रि्श्चियन फिजिकल एजुकेशनल कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री जे0 जे0 जोसेफ आदि के साथ ही प्रादेशिक सचिव श्रीमती कुसुम मंनराल, एसओसी (स्काउट) श्री हंसपाल सिंह, एसओसी (गाइड) श्रीमती कामिनी श्रीवास्तव, एसटीसी (स्काउट) श्री आनंद सिंह रावत एसटीसी (गाइड) श्रीमती देवकी शोभित, लखनऊ के जिला सचिव श्री इन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीटीसी (स्काउट) श्री सुरेंद्र सिंह, डीटीसी (गाइड) सुश्री रीता मौर्या, डीओसी (गाइड) सुश्री मधु पांडेय, डीओसी (स्काउट) श्री विश्वजीत सिंह, ट्रेनिंग काउंसलर श्री संतोष सिंह, श्री ओ0पी0 श्रीवास्तव, सुश्री अर्चना, हेड क्वार्टर कमिश्नर श्री अनुराग मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे

