हंस फाउंडेशन ने प्रशासन को मास्क और सेनेटाइजर दिए

Spread the love

पौड़ी।देवभूमि खबर। कोरोना संकट के मद्देनजर हंस फाउंडेशन ने पौड़ी जिले में भी जरूरतमंदों को रसद , मास्क और सेनेटाइजर वितरित करने शुरू कर दिए है। फाउंडेशन पौड़ी जिले में भी जरूरतमंदों को इस संकट के दौरान रसद वितरण किया जा रहा है। फाउंडेशन के प्रदेश प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया है कि माता मंगला और भोलेजी महाराज के निर्देशों पर जरूरमंदों की दिक्कतों को देखते हुए मदद पहुंचाई जाई जा रही है। गुरुवार को पौड़ी मुख्यालय में फाउंडेशन ने बड़ी संख्या में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन , नगर पालिका, तहसील प्रशासन, मीडिया कर्मियों को मास्क और सेनेटाइजर उपलब्ध कराएं। बिष्ट ने बताया कि फांउडेशन इस लॉकडाउन के कारण उपजे हालत में प्रदेश की जनता के साथ है। फाउंडेशन हालांकि प्रदेशभर में काम कर रहा है लेकिन कोरोना संकट ने स्थितियां और भी गंभीर कर दी है। लिहाजा फाउंडेशन अपने स्तर से सहयोग करने के लिए आगे आई है। प्रदेश प्रभारी बिष्ट ने बताया कि फाउंडेशन इसके साथ ही कोरोना संकट को देखते हुए सतपुली और हरिद्वार स्थित अस्पतालों को भी रिजर्व रखा है ताकि यदि जरूरत पडेघ् तो इन अस्पतालों की भी मदद कोरोना से लड़ने में ली जा सकी। इस मौके पर पौड़ी के डीएम डीएम धीराज सिंह गब्र्याल, पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम,एसडीएम अशुंल सिंह, ईओ प्रदीप बिष्ट, सुरेंद्र सिंह नेगी, सभाषद विक्रम सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles