सीएम ने हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के सहयोग से राज्य के 06 ज़िलों में निर्मित 15 ग्राम पुलों का वर्चुअल उद्घाटन किया

सीएम ने हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के सहयोग से राज्य के 06 ज़िलों में निर्मित 15 ग्राम पुलों का वर्चुअल उद्घाटन किया
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के सहयोग से राज्य के 06 ज़िलों में निर्मित 15 ग्राम पुलों का वर्चुअल उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में भी इस तरह के प्रयोगों को प्रदेश में आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की विकास योजनाओं के साथ ही प्रदेश के विकास के लिए विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों का सहयोग लिया जायेगा, जिलाधिकारी भी इनका संज्ञान लेते हुए ग्राम व पंचायत स्तर पर इस कार्य को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के प्रति नीति आयोग जो गंभीरता जताते हैं, उनमें इस तरह के प्रयोगों की आवश्यकता उन्होंने भी महसूस की होगी। भविष्य में नीति आयोग भी उत्तराखण्ड में होने वाले इन प्रयोगों को अपनी योजनाओं में सम्मिलित कर एक आदर्श राज्य बनाने में हमारे लिए पथ प्रदर्शक होगा।

इस दौरान नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण डॉ. अनिल जोशी, आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह के अलावा श्रीमती नीलम पटेल, प्रो. दुर्गेश पंत, श्री अनुज अग्रवाल, श्री सुमित शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles