अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एफएसडीएस की टीमों ने किया महिलाओं को जागरूक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एफएसडीएस की टीमों ने किया महिलाओं को जागरूक
Spread the love

त्यूनी।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर फ्रेंड्स ऑफ सोसिओ डेवलपमेंट सोसाइटी की टीमों ने हनोल, मेहन्द्रथ और त्यूनी में महिलाओं को जागरूक किया।

सोसाइटी की ओर से लक्ष्यगत हस्तक्षेप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं और छात्रों को स्वास्थ्य के सम्बंधित जानकारी देते हुए परियोजना प्रबंधक रचना ने बताया कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। रचना ने कोविड के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए मास्क का प्रयोग करते हुए हाथ का सैनिटाइज करते रहे।उन्होंने कहा कि शरीर मे होने वाली कोई भी पीड़ा गतिविधियों को हल्के में नही लेना चाहिए।उसका तुरंत जांच करवानी चाहिए। कार्यक्रम से जुड़ी क्षेत्र पंचायत सदस्य विनीता देवी ने कहा कि संस्था विगत 12 सालों से महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के बारे में जागरूक करती आ रही है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को इसका लाभ लेना चाहिए। विनीत ने महिलाओं को सभी क्षेत्रों में जागरूक होकर आगे आना चाहिए। संस्था की काउंसलर अंजू ने महिलाओं को एचआईवी और एड्स के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इससे बचाव ही सबसे बड़ी जानकारी है।संस्था की आउट रीच वर्कर कुमारी रचना ने महिलाओं को स्वास्थ्य के मध्यनजर रखते हुए हर छह माह में खून की जांच करने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गांव में हर माह दो बार खून की जांच हेतु टीम जाती है जिसमें महिलाएं इसका लाभ ले सकती है। इस अवसर पर कई महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आजीविका में कार्य कर रही आजीविका स्वायत संस्था के अध्यक्ष खत देवादर, संतोषी देवी, जीत सिंह चौहान, फ्रेंड्स संस्था की एमएंडईं सुमन,संस्था की पीयर एजुकेटर सुमित्रा देवी सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

देवभूमि खबर

Related articles