अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के पदाधिकारियों ने किया गढ़वाली फिल्म “खैरी के प्रथम दिन के शो का शुभारंभ सभी सदस्यों ने देखी फ़िल्म

अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के पदाधिकारियों ने किया गढ़वाली फिल्म “खैरी के प्रथम दिन के शो का शुभारंभ सभी सदस्यों ने देखी फ़िल्म
Spread the love

देहरादून ।अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गढ़वाली फिल्म “खैरी के दिन” प्रथम दिन के शुभारंभ पर देखी गई जिसमें सभा के अलग-अलग क्षेत्र (सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द, मोहनपुर प्रेम नगर, नकरौंदा, एफ आर आई, नेशविला रोड, नेहरू कॉलोनी, शिव कुंज केदारपुर, जोगीवाला, इत्यादि) के सदस्यो द्वारा फिल्म देखी गई।
फिल्म के प्रथम दिन के शो के शुभारंभ सभा के अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट द्वारा की गई।सभा के अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी ने सर्वप्रथम फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों को धन्यवाद दिया, उनकी अपनी संस्कृति, बोली, भाषा के प्रति जो लगाव है उसी के फलस्वरूप हम सभी लोग यह फिल्म देख पा रहे हैं साथ ही हम सभी लोगों से निवेदन करते हैं की अपनी संस्कृति, बोली, भाषा को जिंदा रखने के लिए हम सबको सभी गढ़वाली फिल्में देखनी चाहिए इससे हमारे कलाकारों का मनोबल बढ़ता है और वह फिर निरंतर आगे भी अच्छा अभिनय करके समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं। अखिल गढ़वाल सभा प्रदेश सरकार से मांग करती है कि अपनी संस्कृति, बोली, भाषा को बढ़ावा देने के लिए फिल्म को टैक्स फ्री करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग यह फिल्म देख सके विशेषकर हमारे युवा जो अपनी संस्कृति, रीति, रिवाज के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।

इस अवसर पर फिल्म के निर्माता एवं निर्देशक श्री अशोक चौहान मुख्य कलाकार श्री राजेश मालगुडी गीता उनियाल पूजा काला सभा के अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी उपाध्यक्ष श्रीमती निर्मला बिष्ट सह सचिव श्री दिनेश बोड़ाई कोषाध्यक्ष श्री संतोष गैरोला संगठन सचिव डॉ सूर्य प्रकाश भट्ट, श्रीमती द्वारिका बिष्ट, श्रीमती तारेश्वरी भंडारी, सभा के सदस्य माननीय पार्षद श्री दर्शन लाल बिंजोला श्री पंचम सिंह बिष्ट, श्री बी पी शर्मा, श्री विनोद सिंह चौहान, श्री त्रिलोक सिंह सजवान, श्री विजय सिंह चौहान, श्री कैलाश तिवारी, श्री मंगल सिंह की कुट्टी, श्री सुबोध मनोरी, श्री मुकेश पोखरियाल, श्री अजय डबराल, श्री बगवालिया सिंह रावत, श्री धनंजय उनियाल, श्री आशीष गुसाईं, श्री अखिलेश नेथानी, श्रीमती हेमलता नेगी, श्रीमती सुधा रावत, श्रीमती अर्चना बागड़ी, श्रीमती पुष्पा नेगी, श्रीमती सरोजिनी सेमवाल, श्रीमती राजेश्वरी नेगी, श्री आशुतोष पवार, ज्योति बडोनी, श्री अनमोल बिंजोला, श्री अवधेश डियोंडी, श्री नरेश प्रसाद शर्मा, श्रीमती कुसुम नेगी, श्रीमती नीलम ढौडियाल, श्रीमती सुनीता नेगी, श्री आनंद मोहन भट्ट, श्री सोबन सिंह नेगी, श्री रमेश कुमाई, श्री चेतन चौहान, आदि उपस्थित थे।

अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के

देवभूमि खबर

Related articles