अखिल भारतीय स्तर की वाद- विवाद प्रतियोगिता में दून विश्वविद्यालय का छाया परचम

अखिल भारतीय स्तर की  वाद- विवाद प्रतियोगिता में दून  विश्वविद्यालय का छाया परचम
Spread the love

देहरादून । गोविंद बल्लभ कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा आयोजित अखिल भारतीय स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता में दून विश्वविद्यालय ने तीन पुरस्कार अपने नाम किए। ‘उद्भव 2022’ के अंतर्गत हिंदी एवम अंग्रेजी माध्यम में 14-15 जनवरी को प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, दून विश्वविद्यालय के सास्कृतिक समन्वयक डाँ नितिन कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय की छात्रा तनीषा रावत ने अंग्रेजी वर्ग में प्रथम पुरुस्कार, तनीषा और मनीषा नेगी ने अंग्रेजी टीम ट्रॉफी अपने नाम की। इसके अतिरिक्त राहुल सिंह रावत ने हिंदी वर्ग में बेस्ट नॉन- वर्बल( हाव-भाव) का पुरुस्कार अपने नाम किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने छात्रों के शानदार प्रदर्शन पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलसचिव डॉ मंगल सिंह मंद्रवाल ने भी इस अवसर पर छात्रों को शुभकामनाएं दी।

देवभूमि खबर

Related articles