अटल जी का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है: राज्यपाल
देहरादून।राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने राजभवन में स्व.अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि स्व. अटल जी से उनकी बहुत सी स्मृतियां जुड़ी है। अटल जी का जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत है।
राज्यपाल ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी का उनकी जयंती पर भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने कहा कि अटल जी भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के एक महान नेता थे।

