अनिल बलूनी हो सकते हैं उत्तराखंड के सीएम :सूत्र

अनिल बलूनी हो सकते हैं उत्तराखंड के सीएम :सूत्र
Spread the love

देहरादून।विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री को ताजपोशी को लेकर चल रही खींचतान को हाईकमान ने विराम दे दिया है।सूत्रों की मानें तो लंबे दौर से चल रही बैठक में अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर हाई कमान शीघ्र घोषणा कर सकता है।

विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ताजपोशी को लेकर चल रही असमंजस को विराम देते हुए मुख्यमंत्री के चेहरे के रूप में अनिल बलूनी का नाम तय माना जा रहा है ।

पीएम और गृह मंत्री के सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के संकेत ने साफ कर दिया था कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत नई घोषणा होने वाली है लेकिन बीच मे चल रही असमंजस की स्थिति ने सीएम के चेहरे को लेकर खींचतान बढ़ा दी थी। बताते चलें किअनिल बलूनी संघ और पीएम मोदी सहित शाह के नजदीक मानें जाते हैं।केंद्रीय मंत्री उत्तराखंड आगमन पर पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकालों में बलूनी का नाम प्रमुखता से लेते आये हैं।त्रिवेंद्र रावत के सीएम पद से हटने के बाद सीएम को लेकर उनका नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था।इससे साफ जाहिर अनिल बलूनी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने की तैयारी अंतिम दौर में हैं। भाजपा हाई कमान कुछ ही देर में इस बड़े फैसले पर अंतिम मुहर लगा सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles