एडीएम ने किया ग्रामीणों का पीएम  के साथ स्वामित्व वितरण वर्चुअल कार्यक्रम आयोजन स्थल का निरीक्षण

एडीएम ने किया ग्रामीणों का पीएम  के साथ स्वामित्व वितरण वर्चुअल कार्यक्रम आयोजन स्थल का निरीक्षण
Spread the love

पौड़ी। अपर जिलाधिकारी डॉ. एस. के बरनवाल ने रविवार को मिनी स्टेडियम खिर्सू में आयोजित होने वाली कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
 गौरतलब है, कि 11 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे, ग्रामीणों का प्रधानमंत्री  के साथ स्वामित्व वितरण वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके  तहतप्रधानमंत्री  सीधा प्रसारण के माध्यम से स्वामित्व लाभार्थी से संवाद करेंगे।
  उत्तराखंड राज्य से खिर्सू ब्लॉक निवासी स्वामित्व लाभार्थी सुरेश चंद मिनी स्टेडियम खिर्सू में आयोजित कार्यक्रम स्थल से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संवाद करेंगे।  आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित  रहेंगे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल में व्यवस्था को दुरुस्त करने में  उपजिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत राज अधिकारी एम एम खान, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रीना कंडारी सहित संबंधित अधिकारी कार्य में जुटी है।

देवभूमि खबर

Related articles