गृह मंत्री श्री अमित शाह ने रुद्रप्रयाग के बाबा रुद्रनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया जनसम्पर्क
रुद्रप्रयाग।केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज देवभूमि प्रवास के दौरान रुद्रप्रयाग जिले में स्थिति बाबा रुद्रदेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर घर-घर जाकर जनसंपर्क करते हुए भाजपा जिला कार्यालय में पूर्व सैनिकों से संवाद किया
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मातृ-शक्ति के लिए ढेर सारे काम किये हैं। बेटियों को पढ़ाने के लिए ढेर सारी योजनाएं चलाई हैं।सरकार की योजनाओं से देशभर में अस्पतालों में निशुल्क प्रसव की व्यवस्था की है। इससे माता और बच्चा दोनों सुरक्षित रहते हैं।
श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों को ‘फेल सरकार’ को उपमान दिया जाता है। भाजपा की सरकारों को ‘डबल इंजन’ की सरकार का उपनाम दिया जाता है। आने वाले समय में देवभूमि के युवाओं को पलायन न करना पड़े इस प्रकार की सरकार हम उत्तराखंड को देंगे।
गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने 2015 में वन रैंक-वन पेंशन को लागू किया है। जो यह बताता है कि भाजपा की प्राथमिकता क्या है।2013-14 में रक्षा बजट 2 लाख करोड़ रुपए रह गया था। 2021-22 में रक्षा बजट को बढ़ाकर 4 लाख 78 हजार करोड़ रुपए करने का काम मोदी सरकार ने किया है”
इस अवसर पर स्थानीय भाजपा नेता सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

