ग्राम लिगुणता व नौगांव के ग्रामीणों ने विकासखंड भैसियाछाना के कनारीछीना बिनूक सड़क मार्ग का सर्वे कराकर शीघ्र सड़क निर्माण की मांग की
अल्मोड़ा। विकासखण्ड भैंसियाछाना के अंतर्गत ग्राम सभा लिगुणता व ग्राम नौगांव के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता निर्माण खण्ड अल्मोड़ा से कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क मार्ग का ग्रामीणों की सहमति से सर्वे कराकर सड़क मार्ग का शीघ्र निर्माण की मांग की।
ग्राम जनप्रतिनिधियों ने।बताया कि कनारीछीना बिनूक पतलचौरा सड़क उतराखड राज्य बनने से पहले खंड लोकनिर्माण विभाग के अधीन है।रीठागाडी दगड़ियों संघर्ष समिति द्वारा पुरानी सड़क मार्ग के लिए शासन प्रशासन से लंबी जदोजहद के बाद सर्वे के बाद कुछ चंद लोगों ने आपत्ति जताई है जिनका उक्त सड़क मार्ग से कोई वास्ता नहीं है। इस खंड लोकनिर्माण विभाग की सड़क मार्ग में न किसी नाप जमीन है और न किसी के मकान है फिर भी इसमें कुछ चंद लोगों ने आपत्ति जताई है तो उन लोगों ने खंड लोकनिर्माण विभाग की सड़क पर अति क्रमण किया गांव वालों ने व रीठागाडी दगड़ियों दगड़ियों संघर्ष समिति के सदस्यों ने बार-बार शासन-प्रशासन को अवगत कराया और कराने के बाद सर्वे भी हो गयी लेकिन अभी तक शासन-प्रशासन की लापरवाही से ये सड़क मार्ग अधर में है ।
जनप्रतिनिधियों ने बताया कि जिसको लेकर 5 सितंबर को ग्राम सभा लिगुणता व ग्राम नौगांव के ग्राम प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक करके फिर से शासन-प्रशासन को सूचित किया गया जल्द से जल्द कनारीछीना बिंनूक पतलचौरा सड़क मार्ग का निर्माण किया जाय।
इस बैठक में ग्राम प्रधान हेमा देवी,ग्राम प्रधान बिरेंद्र बिष्ट,कुशाल सिंह,बालम सिह, गोपाल सिंह, बहादुर राम बिशन राम, लछम सिह जैत सिह आदि लोग उपस्थित रहे।




