अवैध रूप से शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट के खिलाफ पुलिस ने की छापेमारी,हाउस कीपर प्रकाश चंद जोशी को मौके से किया गिरफ्तार

देहरादून।राजपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र में स्थित बार, पब, रेस्टॉरेंट आदि में देर रात्रि तक मदिरा सेवन वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सूचना मिल रही थी कि वाओ रेस्टोरेंट के संचालक बिना बार लाइसेंस के शराब का सेवन करा रहे हैं, जिस पर पहले भी औचक छापेमारी की गई थी जिसमें ऐसे तथ्य प्रकाश में नही आये थे।उन्होंने बताया कि 18/19 फरबरी 2020 की रात्रि को उक्त रेस्टोरेंट पर राजपुर पुलिस द्वारा औचक छापेमारी की गई जिसमें अवैध शराब का सेवन कराते हाउस कीपर प्रकाश चंद जोशी को मौके से गिरफ्तार किया गया, तथा विभिन्न ब्रांड की भरी व अधभरी शराब के विभिन्न ब्रांड की बोतल बरामद हुई। मैनेजर/मालिक अरमान अरोड़ा मोके पर नही मिला। उक्त दोनों के विरुद्ध थाना राजपुर पर अंतर्गत धारा 60/68 आवकारी अधि0 में पंजीकृत किया गया है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसके अतिरिक्त अन्य स्थानों पर छापेमारी की कार्यवाही की गई। तथा सभी से हिदायत दी गयी कि सभी निर्धारित शर्तो का अक्षरशः पालन करेंगे, अन्यथा किसी भी प्रकार से नियमो के उल्लघन होने पर संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

