उत्तराखंड राज्य शहीदों के बलिदान और मातृ शक्ति की देन है : अशोक वर्मा
देहरादून। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शहीद स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में अशोक वर्मा ,पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने कहा राज्य शहीदों के बलिदान और मार्त शक्ति की देन है ।विश्व के सबसे बड़े आंदोलन के बाद उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ । इस को संभालना, संजोना हर उत्तराखंडी का कर्तव्य है।

