आगामी माता अनुसूया मेले को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर श्री राजेन्द्र सिंह रौतेला ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गोष्ठी

आगामी माता अनुसूया मेले को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर श्री राजेन्द्र सिंह रौतेला ने गणमान्य व्यक्तियों के साथ की गोष्ठी
Spread the love

चमोली । प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर श्री राजेन्द्र सिंह रौतेला ने 17 व 18 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध सती शिरोमणि माता अनुसूया मेले के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में क्षेत्र के लोगों के साथ गोष्ठी की।

आज प्रभारी निरीक्षक गोपेश्वर श्री राजेन्द्र सिंह रौतेला ने 17 व 18 दिसम्बर को आयोजित होने वाले सुप्रसिद्ध सती शिरोमणि माता अनुसूया मेले के दौरान शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के संबंध में ग्राम खल्ला, बणदारा, मण्डल, बैरागना, सिरोली, देवलधार, सगर व कठूड के ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया। सभी उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों से मेले के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील की ।

देवभूमि खबर

Related articles