आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तैयारी कर रहा है:विजय कुमार बौड़ाई

आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तैयारी कर रहा है:विजय कुमार बौड़ाई
Spread the love

देहरादून।आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तैयारी कर रहा है। चुनाव के लिए बेहतर रणनीति बनाकर चुनाव मैदान में जाने के महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं।

दल के केन्द्रीय प्रवक्ता विजय कुमार बौड़ाई ने बताया कि इस बार जनता अभी तक सत्ता में रही दोनों पार्टीयों से बहुत खिन्न है।जो वायदे भाजपा ने जनता से किये थे वे कोई पूरे नही किये और सत्ता के नशे में रहकर तमाम जन विरोधी कार्य किये जो बाद में हार के डर से वापस लेने पड़े। उत्तराखंड की जनता हिमाचल की तर्ज पर भूक़ानून 2000 से चाह रही थी जोकि लगभग12 वर्षों की भाजपा तथा 10 वर्षों की कांग्रेस सरकार जनता को नही दे पाई।अब जनता एक मात्र विकल्प के रूप में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर देख रही है।

दल के केंद्रीय अध्यक्ष श्री काशीसिंह ऐरी के आदेशानुसार आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर निम्नलिखित समितियों का गठन किया गया है जो दल की विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे ।एक राजनीतिक समन्वय समिति बनायी गयी है जो विभिन्न क्षेत्रीय दलों ,संगठनों से समन्वय स्थापित करेगी।उसमें सर्व श्री त्रिवेंद्र पंवार , श्री बीडी रतूड़ी, श्री नारायण सिंह जंतवाल,श्री हरीश पाठक ,श्री सुरेंद्र कुकरेती ,श्री ब्रह्मानंद डालाकोटी , श्री प्रताप शाही ,श्री डी डी जोशी एवं मोहन उपाध्याय जी होंगे। मीडिया प्रबंधन के लिएश्री विजय बौड़ाई एवं श्री सुनील ध्यानी को इसकी जिम्मेदारी दी गई है ।विभिन्न चैनलों में दल का पक्ष रखने हेतु श्री विजय बौड़ाई,श्री सुनील ध्यानी श्री सुशील उनियाल श्री मती मीनाक्षी घिल्डियाल , डॉक्टर पंकज पैन्यूली, श्री सोमेश बुडॉकोटी श्री अभिषेक बहुगुणा को रखा गया है।

विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए एक केंद्रीय वित्तीय समिति का गठन किया गया है जिसमें निम्नलिखित पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया है। श्री आनंद सिलमाना, श्री किशन सिंह मेहता, डॉक्टर बी के ओली ,श्री बहादुर सिंह रावत ,श्री राजेंद्र सिंह बिष्ट को वित्तीय समिति का सदस्य बनाया गया है।

देवभूमि खबर

Related articles