आजादी के 75 साल बाद भी सड़क पानी इंटरनेट सेवा से वंचित हैं पहाड़ के कई गांव :इं० डीपीएस रावत

आजादी के 75 साल बाद भी सड़क पानी इंटरनेट सेवा से वंचित हैं पहाड़ के कई गांव :इं० डीपीएस रावत
Spread the love


पौड़ी गढ़वाल।इं० डीपीएस रावत ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि जिला पौड़ी गढ़वाल विकासखंड बीरोंखाल के अंतर्गत ग्राम चोरखंडा मल्ला गांव आजादी के 75 साल बाद भी क्षेत्रीय समस्याओ से जूझ रहा है।

उन्होने कहा कि पिछले 22 सालों में जब से उत्तराखंड राज्य बना है तब से आजतक हमने विधानसभा चौबटाखाल के क्षेत्रीय सांसद विधायक वा मुख्यमंत्री सभी को अपनी समस्याओं का लिखित रूप में देकर भी हमारी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है। चौबटाखाल विधानसभा से तीन मुख्यमंत्री बन चुके हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत तीरथ सिंह रावत रमेश पोखरियाल निशंक के रूप में तीन मुख्यमंत्री दिए फिर भी हमारी विधानसभा का विकास नहीं हुआ और अब पीडब्ल्यूडी मंत्री भी सतपाल महाराज है जोकि एक बार सांसद और दो बार यहां के विधायक भी रहे हैं और अब तीसरी बार फिर यहां के विधायक हैं। फिर भी हमारे क्षेत्र का विकास ना होना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है।

इं० डीपीएस रावत ने कहा कि हमारे गांव में मुसीबत तब होती है जब गांव में कोई बुजुर्ग आदमी बीमार होता है और तब उसको बिना एंबुलेंस के सड़क तक ले जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मेन हाईवे से गांव तक भी जंगल का रास्ता है और जगली जानवरों का आतंक भी बना रहता है। जब हमारे विधानसभा में चुनाव नजदीक आते हैं तब हमारे सांसद विधायक जिला पंचायत के लोग वोट मांगने आते हैं और वोट मांगने के बाद 5 साल के लिए गायब हो जाते और आम जनता की समस्या वही रह जाती है और केवल नेताओं का आश्वासन मिलता रहता है।

इं० डीपीएस रावत ने कहा कि आज पहाड़ों के गांव में सड़क ना होने से गांव 80% पलायन हो चुके हैं क्योंकि पलायन का मुख्य कारण है सड़क ना होना, सड़क से सभी का रोजगार स्वरोजगार से जुड़ने का एक बड़ा माध्यम होता है और क्षेत्रीय लोगों को आने जाने में बहुत राहत मिलती है जिन गांव में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत सड़क पहुंच चुकी है वहां पर रिवर्स पलायन देखा जा रहा है।
उत्तराखंड पीडब्ल्यूडी मे फंड की कमी के कारण पहाड़ों में रोडो का विकास नहीं कर पा रहा है कई गांव में 10 से 15 साल से बिना डामरीकरण के वाहन चल रहे हैं और आए दिन बहुत से हादसे भी हो रहे हैं पर प्रशासन अभी भी गहरी नींद में सो रहा है! और जहां पर भी पीडब्ल्यूडी डामरीकरण करती है वह रोड भी दो-तीन महीनों में उखड़ जाती है क्योंकि पीडब्ल्यूडी में भ्रष्टाचार बहुत ज्यादा होने के कारण उसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।

इं० डीपीएस रावत ने कहा कि उन्होने प्रधानमंत्री कार्यलाय को भी इस सम्बंध में लिखित रूप में दे दिया है और हमारे गांव को तत्काल इस साल के अंत तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत हमारे गांव को ३ से ५ किलोमीटर रोड देने की महान कृपा करें।

देवभूमि खबर

Related articles