आदेशों की अवहेलना करने पर हरिद्वार से सहायक उपनिरीक्षक (एम) निलम्बित

आदेशों की अवहेलना करने  पर हरिद्वार से सहायक उपनिरीक्षक (एम) निलम्बित
Spread the love

देहरादून । आदेशों की अवहेलना करने और अग्रिम कार्यवाही की सूचना समय से उच्चाधिकारियों को प्रेषित न करने पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को हरिद्वार से सहायक उपनिरीक्षक (एम) को निलम्बित हेतु निर्देशित किया ।

उल्लेखनीय है कि 22 दिसम्बर, 2020 को पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से जनपद हरिद्वार के बहादराबाद निवासी विवेक कुमार के शिकायती प्रार्थना पत्र, जिसमें उसके विरूद्ध थाना बहादराबाद में पंजीकृत धोखाधड़ी से सम्बन्धित एक अभियोग में विवेचक द्वारा उस पर वादी से समझौता करने का दबाव बनाये जाने सम्बन्धी आरोपों लगाए गए थे की समीक्षा की थी।

समीक्षा के दौरान प्रकरण से सम्बन्धित जांच पत्रावली की समीक्षा एवं सभी उपस्थित जनों का पक्ष सुनने के पश्चात सम्बन्धित विवेचना अधिकारी को दोषपूर्ण मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने, प्रकरण की जांच समय से सहायक पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को प्रेषित न करने पर सम्बन्धित लिपिक का उत्तरदायित्व तय करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देशित किया गया था।

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उपरोक्त प्रकरण की पुनः समीक्षा की , तो प्रकरण में आदेशों की अवहेलना करने एवं अग्रिम कार्यवाही की सूचना समय से उच्चाधिकारियों को प्रेषित न करने के फलस्वरूप सहायक उपनिरीक्षक (एम) आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार को निर्देशित किया ।

देवभूमि खबर

Related articles