HTML tutorial
HTML tutorial

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर जताया शोक

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा ने श्री आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर जताया शोक
Spread the love

देहरादून।महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता श्री आनंद सिंह बिष्ट जी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। अपने शोक संदेश में श्री लाल चंद शर्मा ने कहा कि श्री बिष्ट के असमय निधन से उन्हें आघात लगा है परन्तु प्रभु इच्छा के आगे हम सब लाचार हैं। इस दुख की घड़ी में हम उनके परिजनों के साथ बराबर के सहभागी हैं। हमारी ईश्वर से प्रार्थना है कि वे मृतक आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देते हुए शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।

देवभूमि खबर

Related articles