पुलिस कांस्टेबलों की ग्रेड-पे में विसंगतियों के सम्बन्ध में उक्रांद ने डीजीपी से की मुलाकात

पुलिस कांस्टेबलों की ग्रेड-पे में विसंगतियों के सम्बन्ध में उक्रांद ने डीजीपी से की मुलाकात
Spread the love

देहरादून पुलिस कांस्टेबलों की ग्रेड-पे में कटौती से प्रभावित पुलिस सिपाहियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए उत्तराखंड क्रांति दल ने पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंप कर पुलिस कांस्टेबलों की 20 साल की सेवा पर ग्रेड-पे सब इंस्पेक्टर रेंक की दिये जाने की मांग की ।उक्रांद ने कहा कि पुलिस कांस्टेबलों के ग्रेड-पे विसंगतियों को अविलम्ब सुधार करते हुई उनकी सेवा का उसी लाभ पूर्व की भांति दिया जाना न्यायोचित है। ऐसी दशा न होने पर दल पुलिस कांस्टेबलों के हको के लिये आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा।

ज्ञात हो कि पुलिस कांस्टेबल को 20 साल की सेवा के बाद जो ग्रेड-पे का उचित लाभ नही दिया जा रहा है। पुलिस कॉन्स्टेबलों की 20 साल की सेवा पर ग्रेड- पे सब इंस्पेक्टर रैंक के बराबर दिये जाने का प्रावधान हैं। अब ऐसा न होकर ए०एस०आईं० पद दिया जाना तर्क संगत नही है। जबकि ए०एस०आई०का कोई पद ही नही है, तो ग्रेड-पे दिया जाना तर्कसंगत नही हैं।इस घोषणा के बाद पुलिस कांस्टेबल ही नही बल्कि संगठन भी उद्वेलित है।

आज उत्तराखंड क्रांति दल का एक प्रतिनिधिमंडल सुनील ध्यानी के नेतृत्व में पुलिस महानिदेशक श्री अशोक कुमार से भेंटकर कांस्टेबलों की ग्रेड-पे की विसंगतियों पर वार्ता की। इस अवसर पर दल की ओर से3 प्राप्त सूचनाओं के मध्यनजर पुलिस कांस्टेबलों की आक्रोश व सामूहिक त्यागपत्र की बात से अवगत कराया। महानिदेशक श्री अशोक कुमार ने एक कमेटी का हवाला दिया । इस अवसर पर सुनील ध्यानी ने कहा कि कांस्टेबलों के हितों के सात दल अन्याय बर्दाश्त नही करेगा।व कांस्टेबलों के पक्ष में धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

इस अवसर पर ब्रजमोहन सजवाण,राजेन्द्र प्रधान,अंकेश भंडारी व अनूप पंवार थे।

देवभूमि खबर

Related articles