आज 288 पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 59,796, स्वस्थ हुए 53,718
देहरादून। आज राज्य में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में थोड़ी और कमी । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 288 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।राज्य में संक्रमितों की संख्या 59,796 हो गयी है ।
जनपद वॉर – देहरादून – 44, हरिद्वार – 17, टिहरी – 12, पौड़ी – 41, चमोली – 10 , रुद्रप्रयाग – 26, उत्तरकाशी –14 ,अल्मोड़ा -05, पिथौरागढ़ – 4, बागेश्वर – 13 चंपावत – 7, नैनीताल मे 33, उधमसिंहनगर – 62 संक्रमित केस पाए गए हैं।
प्रदेश में अब तक संक्रमण से 979 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों में से 53,718 लोग हुए स्वस्थ। 4656 केस एक्टिव

