आज 480 पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 64,065, स्वस्थ हुए 58,823
देहरादून। आज भी राज्य में कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों की स्थिति में बढ़ोतरी । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 480 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।राज्य में संक्रमितों की संख्या 64,065 हो गयी है ।
जनपद वॉर – देहरादून – 84, हरिद्वार – 25, टिहरी – 19, पौड़ी – 118, चमोली – 19, रुद्रप्रयाग – 73, उत्तरकाशी –09 ,अल्मोड़ा -41, पिथौरागढ़ – 14, बागेश्वर – 19 चंपावत – 02, नैनीताल मे 47, उधमसिंहनगर – 10 संक्रमित केस पाए गए हैं।
प्रदेश में अब तक संक्रमण से 1047 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों में से 58,823 लोग हुए स्वस्थ। 3680 केस एक्टिव।

