उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, चिंतक स्व0 श्री वेद उनियाल के सिद्धांतो को लेकर वेद उनियाल विचार मंच का किया गया गठन:ध्यानी

उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, चिंतक स्व0 श्री वेद उनियाल के सिद्धांतो को लेकर वेद उनियाल विचार मंच का किया गया गठन:ध्यानी
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी, चिंतक स्व0 श्री वेद उनियाल के सिद्धांतो को लेकर वेद उनियाल विचार मंच का गठन किया गया है।।जल्द ही मंच की कार्यकारिणी बनायीं जाएगी, कार्यकारिणी में प्रदेश के बुद्धिजीवी, राज्य आंदोलनकारी,प्रबुद्ध लोग होंगे।

वेद उनियाल मंच के संयोजक सुनील ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणीय पंक्ति के व्यक्ति व एक रणनीतिकारों में से एक रहें स्व0 श्री वेद उनियाल के वसूल, उत्तराखंड राज्य विकास की सोच, युवाओं के भविष्य को लेकर युवा नीतियों के निर्माण, महिलाओं के अधिकारों व नितिगत नियमों कि सोच को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचे, को लेकर वेद उनियाल विचार मंच का गठन किया गया हैं।मंच का मुख्य नारा समृद्ध उत्तराखंड मेरा स्वप्ना वेद उनियाल विचार मंच का रहेगा,जल्द ही मंच की कार्यकारिणी बनायीं जाएगी, कार्यकारिणी में प्रदेश के बुद्धिजीवी, राज्य आंदोलनकारी, प्रोफसर, डॉक्टर लोग होंगे। मंच सामाजिक कार्यों, जरुरतमंदो, पिछड़े वर्गों के लिए कार्य करेगा।

देवभूमि खबर

Related articles