उत्तराखंड लाइवस्टाक डेवलपमेंट बोर्ड ने 3000 ली क्षमता का एक तरल नत्रजन टैंकर आक्सीजन के यातायात हेतु कराया उपलब्ध

उत्तराखंड लाइवस्टाक डेवलपमेंट बोर्ड ने 3000 ली क्षमता का एक तरल नत्रजन टैंकर आक्सीजन के यातायात हेतु कराया उपलब्ध
Spread the love

देहरादून।सचिव पशुपालन डा आर मीनाक्षी सुंदरम के निर्देश पर उत्तराखंड लाइवस्टाक डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा 3000 ली क्षमता का एक तरल नत्रजन टैंकर कोविड मरीजों के सहायतार्थ आक्सीजन के यातायात हेतु उपलब्ध कराया गया ।

यहां बता दें कि बोर्ड को तरल नत्रजन कंटेनर की आवश्यकता पशु अति हिमीकृत वीर्य को संरक्षित रखने हेतु तरल नत्रजन के यातायात हेतु होती है। बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी एवं निदेशक पशुपालन डॉ एम एस नयाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान कोविड महामारी में मरीजों को आक्सीजन सुलभ कराने हेतु मानवता की सेवा हेतु नत्रजन टैंकर को आक्सीजन ट्रांसपोर्ट हेतु परिवर्तित करते हुए देहरादून जिला प्रसाधन को 7 मई को उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार यह पशुपालन विभाग का मानवता को सुरक्षित रखने हेतु एक सराहनीय सहयोग है।

देवभूमि खबर

Related articles