उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम से 21 दिन के लॉक डाउन लगाने की मांग की

उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ ने बढ़ते संक्रमण को लेकर सीएम से  21 दिन के लॉक डाउन लगाने की मांग की
Spread the love

देहरादून।प्रदेश में लगातार बढ़ते हुए संक्रमण को लेकर उत्तराखंड सचिवालय समीक्षा अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री जीतमणी पैन्यूली ने मुख्यमंत्री से 21 दिन के प्रदेशव्यापी लॉकडाउन लगाए जाने की पुरजोर मांग की।

श्री पैन्यूली ने कहा कि सचिवालय में कार्यरत सभी अधिकारी कर्मचारियों को फ्रंटलाइन कोरोनावोरियर घोषित किया जाए ।सचिवालय के अंदर टीकाकरण अभियान अति शीघ्र पुनः प्रारंभ किया जाए जिससे 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी कार्मिक अधिकारी अपने परिजनों के साथ टीकाकरण का लाभ ले सके। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की तर्ज पर कोरोना महामारी से संक्रमित कार्मिकों के साथ कोई भी अनहोनी पर विशेष पेंशन दिए जाने का भी अनुरोध किया है एवं साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारियों का कोविड-19 बीमा किए जाने, निजी अस्पतालों में निशुल्क इलाज किए जाने, कोविड- के लिए प्रदेश के राज्य अतिथि गृह होटलों को कोविड सेंटर बनाए जाने एव तत्काल प्रदेश मे अति शीघ्र लॉकडाउन लगाए जाने का अनुरोध किया ।

देवभूमि खबर

Related articles