26 दिन के सन्नाटे के बाद सचिवालय में चहल पहल शुरू

26 दिन के सन्नाटे के बाद सचिवालय में चहल पहल शुरू
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में 26 दिनों के सन्नाटे के बाद एक बार फिर से चहल-पहल दिखाई दी। दूसरे चरण के लॉकडाउन में सरकार ने नियमों में कुछ फेरबदल किए हैं। जिसके बाद राज्य सरकार ने सचिवालय, विधानसभा और कुछ महत्वपूर्ण विभागों को सशर्त खोल दिया है। दरअसल, बीते 26 दिनों से सचिवालय में लॉकडाउन के चलते काम-काज बंद है। जिसे देखते हुए प्रदेश की रुकी हुई रफ्तार को एक बार फिर से गति देने के लिए सचिवालय, विधानसभा और कुछ महत्वपूर्ण विभागों को केंद्र द्वारा जारी की गई गाइडलाइन के अनुसार खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं, शुक्रवार की सुबह से ही उत्तराखंड सचिवालय में चहल-पहल देखने को मिली। जबकि, केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार केवल 33 फीसदी कर्मचारी ही मौजूद रहेंगे। जिसमें अनु सचिव के ऊपर के अधिकारी विशेष तौर से सचिवालय में मौजूद रहेंगे।

देवभूमि खबर

Related articles