उत्तराखंड समानता पार्टी ने महिला चिकित्सक का पूर्वाग्रह ग्रसित तबादले के मामले की घोर निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की

उत्तराखंड समानता पार्टी ने महिला चिकित्सक का पूर्वाग्रह ग्रसित तबादले के मामले की घोर निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड समानता पार्टी ने राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में वरिष्ठ फिजीशियन एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ निधि उनियाल का स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर सोबन सिंह जीना मेडिकल कॉलेज से संबद्ध करने की घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया । पार्टी ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की।

डॉ निधि उनियाल अस्पताल प्रशासन के आदेशानुसार स्वास्थ्य सचिव डा पंकज पांडेय की पत्नी की तबियत जांचने के लिए उनके घर गई थी।जहां पर स्वास्थ्य सचिव की पत्नी द्वारा डाक्टर के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। तत्त्पश्चात उनको सोबन सिंह जीना राजकीय मैडीकल कालेज अल्मोड़ा से संबद्ध कर दिया गया। यह दर्शाता है कि नौकरशाहों के तानाशाही रवैये तथा अहंकार के चलते किस प्रकार से सरकारी अधिकारियों को बिना वजह के प्रताड़ित किया जाता है। डाक्टर ने व्यथित हो कर राजकीय सेवा से त्यागपत्र दे दिया है।

अध्यक्ष उत्तराखंड समानता पार्टी इं नवीन कांडपाल ने कहा कि पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है। शासन को घटना का संज्ञान लेना चाहिए तथा इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृति को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए।इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए ताकि पीड़ित डाक्टर जो एक महिला भी हैं को न्याय मिल सके।

देवभूमि खबर

Related articles