उत्तराखंड समानता पार्टी की एक राजनीतिक विकल्प के रूप में तैयार रहने हेतु लोगों से जनाधार में सहयोग प्रदान की अपील

उत्तराखंड समानता पार्टी की एक राजनीतिक विकल्प के रूप में तैयार रहने हेतु लोगों से जनाधार में सहयोग प्रदान की अपील
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड समानता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री नवीन चंद्र काण्डपाल ने पार्टी को मजबूत एवं लोकतांत्रिक आधार प्रदान करने के लिए जनपद नैनीताल के विकास खंड भीमताल क्षेत्र का व्यापक दौरा कर स्थानीय लोगों तथा जनप्रतिनिधि से वार्ता की तथा उत्तराखंड समानता पार्टी के विचारों एवं वर्तमान परिपेक्ष में उत्तराखण्ड में चल रही गतिविधियों एवं व्यापक रूप से सरकार एवम शासन में हो रही असफलताओं पर चर्चा करते हुए एक राजनीतिक विकल्प के रूप में तैयार रहने हेतु लोगों से जनाधार में सहयोग प्रदान की अपील की ।

उनके द्वारा उत्तराखंड में हिमाचल प्रदेश की भांति सशक्त भू कानून लागू करने, पलायन रोकने हेतु अनिवार्य रोजगार गारंटी योजना प्रारंभ करने, उत्तराखंड को बेंगलुरु, हैदराबाद ,नोएडा की भांति आईटी हब के रूप में विकसित करने, राज्य के सभी नागरिकों को समानता के आधार पर उत्कृष्ट चिकित्सा व्यवस्था तथा शिक्षा प्रदान किए जाने, पर्यावरण एवं उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप लघु जल विद्युत परियोजनाएं एवं वैकल्पिक विद्युत परियोजनाओं को विकसित करने , अनिवार्य चकबंदी लागू करने सहित विभिन्न मुद्दों पर स्थानीय जनता से विचार विमर्श किया गया तथा सहयोग करने की अपील की।

श्री कांडपाल केंद्रीय अध्यक्ष द्वारा आज अपने प्रचार प्रसार के दौरान क्षेत्र में विभिन्न विषमताओं के परीक्षण एवं अवलोकन हेतु श्री राजेंद्र बोरा जी को अग्रिम आदेशों तक प्रेक्षक के रूप में कार्य करने का दायित्व सौंपा गया है ।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनपद नैनीताल के संयोजक श्री विजय तिवारी भी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles