उत्तराखण्ड के गांधी इन्द्रमणि बडोनी के मूल गांव अखोडी में शिक्षको के नदारद होने से छात्रो का भविष्य अंन्धकार में

उत्तराखण्ड के गांधी इन्द्रमणि बडोनी के मूल गांव अखोडी में शिक्षको के नदारद होने से छात्रो का भविष्य अंन्धकार में
Spread the love

रिपोर्ट कृष्णा
अखोडी – उत्तराखंड के गांधी स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी के पैतृक गांव अखोडी में राजकीय इंटर कॉलेज की हालत देखने लायक है जहां पर छात्रों के भविष्य के साथ लगातार विगत कई माह से खिलवाड़ हो रहा है
आपको बताते चलें राजकीय इंटर कॉलेज अखोडी में अभिभावक संघ ने नारजगी जाहिर की है कि 19 माह बीत जाने के बाद भी रसायन विज्ञान के शिक्षक ने विद्दालय में तैनाती नही दी है वहीं शिक्षक देहरादून अटैचमैन्ट में सेवा दे रहे है।विभागीय जंजाल लापरवाही के कारण छात्रो की शिक्षा पर बुरा असर पड रहा है।वही गणित विषय के अध्यापक की तो विद्दालय में नियुक्ति ही नही है अब ऐसे में छात्र अपनी पढाई कैसे पूरी करे यह चिंता का विषय बना है।अभिभावक संघ अध्यक्ष विक्रम घणाता का कहना है कि गणित व रसायन विज्ञान के शिक्षको की मांग को लेकर वह स्थानीय जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर 1 सितम्बर से धरना प्रद्रशन करेंगेऔर छात्रो के भविष्य से हो रहे खिलवाड को मंजूर नही करेंगे ।

देवभूमि खबर

Related articles