उत्तराखण्ड पुलिस के सीओ साइबर को मिला बेस्ट सायबर पुलिस का अवार्ड
देहरादून।।डाटा सिक्योरिटी कॉउन्सिल ऑफ इंडिया ने नई दिल्ली में आयोजित 16th डीसीएसआई एक्ससलेंस अवार्ड -2021 में देश से चयनित 03 सर्वश्रेष्ठ साइबर कोप में उत्तराखण्ड राज्य को स्थान मिला है।
विगत दिनों डाटा सिक्योरिटी कॉउन्सिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 16 16th डीसीएसआई एक्ससलेंस अवार्ड -2021हेतु देश के 03 सर्वश्रेष्ठ सायबर कॉप्स के चयन के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें देश भर के सभी राज्यो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया । उत्तराखण्ड राज्य से श्रीमान पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर व एसटीएफ एसएसपी के पर्यवेक्षण में श्री अंकुश मिश्रा पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राईम स्पेशल टास्क फोर्स को प्रतिभाग व कार्यो को प्रदर्शित किये जाने हेतु नामित किया गया । उक्त कार्यक्रम में देशभर से सभी राज्यों द्वारा करीब 55 साइबर मामलो का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें जूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ 03 मामलों का चयन कर अन्तिम सूची जारी की गयी । चयनित अन्तिम सूची में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड , आन्ध्रा पुलिस और सी0आई0डी0 कर्नाटका को स्थान प्राप्त हुआ ।
*डाटा सिक्योरिटी कॉउन्सिल ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 16th डीसीएसआई एक्ससलेंस अवार्ड -2021 हेतु 03 पुलिस अधिकारियों 1- अंकुश मिश्रा डिप्टी एसपी साइबर क्राइम ,स्पेशल टास्क फ़ॉर उत्तराखंड 2- के.एन. यशवंत कुमार डिप्टी एसपी साइबर क्राइम डिविजनल क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट कर्नाटक 3- के.रमेश पुलिस इंस्पेक्टर, सीसीएस, चित्तूर पुलिस स्टेशन आंध्रा प्रदेशको देश के सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप्स के रुप में फाइनल लिस्ट में चयनित किया गया ।
श्री अंकुश मिश्रा की इस उपलब्धी के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उन्हें बधाई दी ।

