बजट ने आम जनता को किया फिर निराश,बजट से लोगों की उम्मीदें टूटी :मनीष सिसोदिया

बजट ने आम जनता को किया फिर निराश,बजट से लोगों की उम्मीदें टूटी  :मनीष सिसोदिया
Spread the love

देहरादून।दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने देहरादून दौरे के दौरान,आम बजट को लेकर केन्द्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोमवार को देहरादून पहुंचे मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम बजट को लेकर जनता को काफी उम्मीदें थीं लेकिन उन सभी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। उन्होंने कहा कि ,केन्द्र सरकार आत्मनिर्भर भारत बनाने की बात कर रही है लेकिन क्या ऐसा हो पाया है। कुछ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए इस बजट को पेश किया गया है। आम जनता को इस बजट से कोई फायदा नहीं होने वाला।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि, केन्द्र सरकार कुछ दिनों पूर्व ,नई शिक्षा नीति लेकर आई,इसके बाद ये कहा गया था कि केन्द्र सरकार जीडीपी का कुल 6 प्रतिशत पैसा शिक्षा के क्षेत्र में खर्च करेगी ,लेकिन 2 फीसदी पैसा भी खर्च नहीं किया गया। अगर शिक्षा के स्तर को नहीं बढाया जाएगा ,तो देश आत्मनिर्भर कैसे बनेगा। उन्होंने बीजेपी के नेताओं और मंत्रियों को आडे हाथों लेते हुए कहा कि सभी नेताओं ने नई शिक्षा नीति पर जुमलेबाजी की ,लेकिन अब वो क्यों चुप बैठे हैं ,जब शिक्षा के क्षेत्र में केन्द्र सरकार लगातार कटौती कर रही है। ये सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं जो जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार और बीजेपी के नेता सिर्फ झूठ बोलना जानते हैं और कुछ नहीं। उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड की जनता को भी बजट से काफी अपेक्षाएं थीं ,लेकिन इस बार भी बजट ने लोगों को नाखुश ही किया। केन्द्र द्वारा उत्तराखंड की लगातार अनदेखी की जा रही है। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री बजट के लिए लड नहीं सकते। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में ऐसी सरकार बननी चाहिए जो जनता के हक के लिए केन्द्र से लड सके ताकि यहां के लोगों को उनका हक हर हाल में मिल कर रहे।

देवभूमि खबर

Related articles