यूपीसीएल ने कोविड एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने हेतु मुख्यमंत्री को रुपए 7,64,91,752 के चेक भेंट किए
देहरादून।ऊर्जा सचिव श्रीमती राधिका झा के नेतृत्व में यूजेवीएन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक श्री संदीप सिंघल एवं यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक श्री नीरज खैरवाल ने मुलाकात कर सामाजिक दायित्व निर्वहन योजना के अंतर्गत कोविड एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने हेतु रुपए 7,64,91,752 के चेक भेंट किए हैं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक हित में निगमों द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रशंसनीय हैं। ऊर्जा निगम के कार्मिकों द्वारा अपनी मेहनत से न केवल प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की जा रही है, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का भी बखूबी निर्वहन किया जा रहा है।

