दून में बैरियर चैकिंग मे लापरवाही बरतने पर 01 उपनिरीक्षक व 02 आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर

दून में बैरियर चैकिंग मे लापरवाही बरतने पर 01 उपनिरीक्षक व 02 आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर
Spread the love

देहरादून।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने बैरियर चैकिंग मे लापरवाही बरतने पर 01 उपनिरीक्षक व 02 आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर तथा 02 महिला कानि0 के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु 40 बटालियन कमाडेंट को भेजी रिपोर्ट

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शहर क्षेत्र के चेकिंग पॉइंटों का निरीक्षण कर रहे थे।निरीक्षण के दौरान प्रिंस चौक बैरियर ड्यूटी का औचक निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बैरियर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा चेकिंग सतर्कता से नही की जा रही थी व आने जाने वाले वाहनों को रोककर पूछताछ नही की जा रही थी । इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड़यूटी में लापरवाही बरतने पर उपनिरीक्षक ऋषिराम, का0 विनोद सिंह ,का0 बलवीर सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाज़िर किया तथा महिला कानि0 संतोषी राणा व महिला कानि0 सुधा 40 बटालियन पीएसी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु कमांडेंट 40 पीoएoसीo को पत्राचार किया है।

देवभूमि खबर

Related articles