एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाइन नैनीताल में परेड लेकर पुलिस कर्मियों की दक्षता का किया आकलन
नैनीताल। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस लाइन नैनीताल में पुलिस कर्मियों की परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जवानों की शारीरिक दक्षता का आकलन किया और विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया।
परेड में शस्त्र कवायद की सिखलाई दी गई और ड्रिल करवाई गई। इसके अलावा, पुलिस लाइन परिसर, भवन और कार्यालयों का भी निरीक्षण किया गया। एसएसपी ने प्रतिसार निरीक्षक को साफ-सफाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए और प्रत्येक पुलिस कर्मी की क्रमवार AER व CER लगाने, फिटनेस के लिए पीटी व परेड नियमित रूप से कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के प्रमुख बिंदु:
- व्यायामशाला: उपकरणों की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
- परिवहन शाखा: वाहनों में ईंधन, बैटरी, टायर समेत अन्य उपकरणों की स्थिति की जांच की गई। प्रभारी को वाहनों के नियमित मेंटेनेंस के निर्देश दिए गए।
- राशन शॉप व सीपीसी कैंटीन: उच्च गुणवत्ता वाली खाद्य व घरेलू सामग्री की खरीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गुणवत्ता में लापरवाही होने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
- भोजनालय: पुलिसकर्मियों के लिए पौष्टिक आहार तैयार करने के निर्देश दिए गए। खाने के मेनू को बेहतर बनाने और ताजी सब्जियां, दालें व अनाज के प्रयोग पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी सिटी हल्द्वानी प्रकाश चंद्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, सीओ भवाली प्रमोद कुमार साह, सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीएफओ नैनीताल नरेंद्र सिंह कुंवर, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा समेत सभी थाना प्रभारी और अधीनस्थ पुलिस बल मौजूद रहा।


