प्रेस क्लब पौड़ी ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

प्रेस क्लब पौड़ी ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
Spread the love

पौड़ी।जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पौड़ी में आज गढ़वाल प्रेस क्लब पौड़ी के सम्मानित पत्रकार एवं पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल द्वारा जनपद में किये गए एवं किये जा रहे विभिन्न विकास कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा जनपद में पर्यटन, स्वरोजगार, कृषि, पशुपालन, मत्स्य आदि के क्षेत्र में बेहतर कार्य किये जा रहे हैं। पौड़ी जनपद पर्यटन के क्षेत्र पूरे देश में विशिष्ट पहचान बनाने में निरन्तर अग्रसर हो रहा है।
     गढ़वाल प्रेस क्लब पौड़ी ने जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। गढ़वाल प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव खत्री व संरक्षक गुरूवेंद्र सिंह नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल ने जनवरी 2019 में जनपद का कार्यभार संभालते ही विभिन्न विकास परक योजनाओं को धरातल पर उतारने की शुरूआत की। जिलाधिकारी ने पौड़ी की सुंदरता एवं विहंग हिमालय दृश्य को वैश्विक पटल पर लाने हेतु मानसून मैराथन, शूटिंग प्रतियोगिता, नयार एडवेंचर फेस्टिवल आदि का भी सफल संचालन किया। गढ़वाली बोली को भाषा के रूप में दर्जा दिलाने व स्कूलों में गढ़वाली भाषा पाठ्यक्रम, गढ़वाली बोली में प्रार्थना की शुरूआत भी करवाई। जिलाधिकारी ने खिर्सू में बासा होम स्टे बनाकर सामुदायिक रूप से पर्यटन को विकसित करवाया, जिसमें स्थानीय महिलाओं को भी रोजगार मिला है।
     

जिलाधिकारी ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हुये पशुपालन में कृत्रिम गर्भाधान, बागवानी, मत्स्य पालन, फ्लोरीकल्चर सहित कृषि कार्यो में अभिनव कार्य कर स्थानीय लोगों को आत्मनिर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा कंडोलिया पार्क का जो कायाकल्प हो रहा है वह पौड़ी को पर्यटन के नक्शे पर एक अलग पहचान देगा। कंडोलिया पार्क को पारम्परिक एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त कर विकसित किया जा रहा है। वहीं सरकार के दिशा-निर्देशन में धार्मिक स्थल, सीता माता सर्किट एवं पौड़ी शहर को नये रूप में विकसित करने की कवायद शुरू की जा रही है।
   

इस अवसर पर प्रेस क्लब गढ़वाल के उपाध्यक्ष मनोहर बिष्ट, मुकेश सिंह, सचिव मुकेश बछेती, सहसचिव कुलदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष दीपक बड़थ्वाल, मीडिया प्रभारी सिंद्वात उनियाल, सदस्य गणेश नेगी, महेंद्र नेगी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद थे।

देवभूमि खबर

Related articles