कबीना मंत्री श्री सुबोध उनियाल के उत्तरकाशी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

कबीना मंत्री श्री सुबोध उनियाल के उत्तरकाशी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Spread the love

उत्तरकाशी।कबीना मंत्री श्री सुबोध उनियाल प्रबुद्ध जन सम्मेलन में सम्मिलित होने उत्तरकाशी पहुंचे ।उत्तरकाशी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र एवम राज्य की सरकार द्वारा अनेक ऐतिहासिक कार्य किए गए है।इन्ही कार्यों को लेकर हम चुनाव में जायेंगे।चुनाव में यही काम हमारे अस्त्र शस्त्र होंगे।कार्यकर्ता पूरी शक्ति के साथ लोगों को इनकी जानकारी दे।देवस्थानम बोर्ड को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि श्री मनोहर कांत ध्यानी के नेतृत्व में गठित समिति के द्वारा देवस्थानम बोर्ड को लेकर नई सिफारिशे तैयार कर दी गई है ३०नवंबर तक यह स्पष्ट आमजनों के सम्मुख होगा।विपक्ष कहता है कहा है डबल इंजन तो मैं कहूंगा आल वेदर योजना,अटल आयुष्मान योजना,पहाड़ के लिए रेलवे नेटवर्क,जम्मू कश्मीर से धारा ३७० को समाप्त करना,राम मंदिर निर्माण,तीन तलाक़ को समाप्त करना,ओआरवोपी लागू करना। सौभाग्य योजना के अंतर्गत गरीबों के घरों में बिजली पहुंचना ऐसे अनेक सैकड़ों कार्य ही तो डबल इंजन सरकार की संवेदनशीलता के उदाहरण है। बात्सल योजना के तहत सभी अनाथ बच्चों को पेंशन के अंतर्गत सम्मिलित करना।उन्होंने कहा पूर्व सरकार में हरीश रावत जी कहते थे ,मंत्री अपने विभाग में कुछ भी करे मैं आंख बंद कर दूंगा।मोदी जी ने नारा दिया की देश को कांग्रेस मुक्त करना है उसका ८० प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है,कांग्रेस नेतृत्व विहीन है। कॉविड के समय में भाजपा के कार्यकर्ता लोगों की सहायता में जुटे रहे विपक्ष सोया रहा।

उन्होंने कहा कि हरीश रावत जी ने सवाल किया था यदि भाजपा सरकार में केवल३२०० लोगों को रोजगार मिला हो तो वह राजनीति से सन्यास ले लेंगे।मंत्री जी ने कहा कि केवल अकेले कमीशन के माध्यम से ११००० हजार लोगों को रोजगार मिला है।हजारों को आउट सोर्स के माध्यम से रोजगार मिला ।केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण केवल मोदी जी के भागीरथ संकल्प से संभव हो सका जिस के परिणाम स्वरूप चारधाम यात्रा पुनः सुचारू हो सकी।किसानों के हितों को ध्यान में रखकर बनाए कानून को कांग्रेस ने किसानों को दिग्भ्रमित किया और कुछ चुनिंदा किसान परिवारों को फायदा पहुंचाने का काम किया और किसान आंदोलन को हवा दी।प्रसादम योजना के अंतर्गत यमुनोत्री धाम के लिए ३५ करोड़ तथा १०करोड़ रुपए गंगोत्री धाम के विकास के लिए निर्गत किए गए है। स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष श्री रमेश चौहान ,यमुनोत्री के विधायक श्री केदार सिंह रावत तथा डॉ स्वराज विद्वान  ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर श्री जगत चौहान ,श्री सूरतराम नौटियाल,श्रीमती विनीता रावत प्रमुख भटवाड़ी,श्री सत्य सिंह राणा,चंदन पंवार,श्रीमती कृष्णा राणा,सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष,जिला पदाधिकारी,महिला मोर्चा की सभी नेत्री,अरविंद उनियाल,कॉपरेटिव बैंक के चेयरमैन श्री विक्रम रावत जी,कार्यक्रम के संयोजक श्री जयबीर चौहान जी,विजय संतरी,प्रताप राणा,डॉ चंडी प्रसाद भट्ट, श्रीमती सुलोचना गौड़,बालशेखर नौटियाल,श्री जगबीर भंडारी,श्री बुद्धि सिंह पंवार,जगमोहन रावत,विजय बहादुर रावत,श्रीमती ललिता सेमवाल,अरविंद बिष्ट,पवन नौटियाल,चंद्रा नेगी,वीना नौटियाल,राजेंद्र शर्मा,सहित अनेक भाजपा नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन नगर मंडल अध्यक्ष श्री सूरत गुसाई जी द्वारा किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles