कांग्रेसजनों ने प्रेमनगर क्षेत्र में सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को छतरी, सैनिटाइजर, मास्क एवं दस्ताने वितरित किये
देहरादून ।कोरोना महामारी के चलते लगाये गये लाॅक डाउन के मध्य लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों को महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेसजनों द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर छतरी, सैनिटाइजर, मास्क एवं दस्ताने वितरित किये गये। इस कार्य में महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के अलावा राजीव पुंज, दीवान सिंह बिश्ट, राजेश शर्मा, आशीष देसाई, मोहित ग्रोबर, महेश शर्मा, अनिल ग्रोबर, सनी कुमार आदि कांग्रेसजन शामिल थे।
श्री लालचन्द शर्मा ने कहा कि अपने परिवार से दूर जनता की सेवा में रात दिन लगे इन पुलिस कर्मियों की ओर सरकार का कोई ध्यान नहीं है तथा उनके पास सुरक्षा उपायों की भारी कमी है जिससे जनता की सुरक्षा में लगे इन लोगों की सुरक्षा को भी खतरा बना हुआ है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मानवता के नाते जनता की सुरक्षा में तैनात इन करोना वीरों की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहेगी।
लालचन्द शर्मा ने विभिन्न क्षेत्रों में महानगर कांग्रेसजनों द्वारा संचालित सार्वजनिक रसोई का भी जायजा लिया तथा रसोई संचालित करने वाले कांग्रेसजनों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की।

