हरिद्वार में कांग्रेसियों ने सादगी से मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन
हरिद्वार।देवबहूँखबर। महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के तत्वधान में आज अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन बहुत सादगी के साथ सैनी आश्रम ज्वालापुर के हॉल में मनाया गया।तथा 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही भारत बचाओ रैली पर भी विचार आमंत्रित किए।
इस पर डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि देश के वर्तमान हालात देखते हुए चाहे उन्नाव रेप कांड हो या संभल रेप कांड हो या दिल्ली में कल हुई आगजनी में हुई 43 मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए सोनिया गांधी ने कार्यकर्ताओं से जन्मदिन ना मनाने की अपील की।कितना बड़ा दिल है उनका रही बात रैली में जाने की तो सभी कांग्रेसजनों से अपील की सभी अपने-अपने वाहनों से भारी संख्या में 14 तारीख को दिल्ली पहुंचे तथा रैली को कामयाब बनाएं।महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सोनिया गाँधी ने जिन परिस्थितियों में कांग्रेस के अध्यक्ष पद का भार पुनः ग्रहण किया तथा कांग्रेश को संभाला आज उनके संभालने से कांग्रेस पुनःखड़ी हो गई है। तथा विपक्ष का डटकर मुकाबला कर रही हैं उनके नेतृत्व में भाजपा से पूरी लड़ाई लड़ी जा रही है।
पूर्व विधायक रामयश सिंह तथा पूर्व विधायक अमरीश कुमार ने भी कहा कि हरिद्वार से रैली में हजारों की संख्या में लोग भाग लेंगे तथा पहले दिन रात को ही दिल्ली के लिए पलायन करेंगे तथा रैली को सफल बनाएंगे।पूर्व दर्जा धारी नईम कुरैशी तथा प्रदेश सचिव फुरकान अली व पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चैधरी ने कहा कि आज जो हालात हरिद्वार के हैं सभी जगह चोरी,लूटमार तथा अराजकता फैली हुई है पूरा शहर खुदा पड़ा है वही हाल पूरे देश का है देश में आर्थिक मंदी,बेरोजगारी,महिलाओं पर दिन प्रतिदिन बढ़ रहे अत्याचार इन सबके खिलाफ रैली में जाने के लिए लोगों में बहुत उत्साह है।भारी संख्या में लोग दिल्ली कूच करेंगे। कार्यक्रम को धर्मपाल सिंह जिलाध्यक्ष,सतपाल ब्रह्मचारी प्रदीप चैधरी, बहादुर सिंह पवार,जटाशंकर श्रीवास्तव, धर्मपाल ठेकेदार,हाजी रफी खान,सोहेल कुरेशी,यशवंत सैनी,रवि कश्यप,बी एस ते जियान,महेश राणा,निशा शर्मा,मुरली मनोहर,अशोक शर्मा,शुभम अग्रवाल,शैलेंद्र सिंह,नवेजअंसारी,आकाश भाटी,विशाल राठौर,सुंदर सिंह मनवाल,मेहर सिंह जी, जितेंद्र सिंह,दीपक टंडन, महेंद्र गुप्ता,जगदीश प्रसाद,मनीराम बागड़ी,मोहन राणा,बीपी चैहान,गोविंद बिष्ट,सुरेश राजपूत,विकी कोरी,ऐश्वर्या पंत,संदीप गौड़,एल एस रावत आदि अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
