कांग्रेस अध्यक्ष ने व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष जयदत्त शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया
देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश व्यापार मण्डल के पूर्व अध्यक्ष जयदत्त शर्मा के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 जयदत्त शर्मा जी ने व्यापारियों के हितों की लडाई लडी अपितु राज्य निर्माण आन्दोलन में भी उनकी सराहनीय भूमिका रही जिसके लिए वे सदैव याद किये जायेंगे। उनके निधन से व्यापारी वर्ग के साथ-साथ समस्त ऋषिकेश क्षेत्र के गरीब व व्यापारी वर्ग को भी अपूर्णीय क्षति हुई है तथा क्षेत्रवासियों को उनकी कमी सदैव महसूस होती रहेगी। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि इस दुःख की घडी में हम सब उनके साथ है, मेरी प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें।जयदत्त शर्मा जी के आकस्मिक निधन पर शोक प्रकट करते हुए प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि स्व0 जयदत्त शर्मा ने व्यापार मण्डल अध्यक्ष के रूप में व्यापारियों की समस्याओं के प्रति जागरूक रहते हुए उनके समाधार का भरसक प्रयास किया। उन्होंने अपने जीवन पर्यन्त व्यापारी व गरीब वर्ग के हितों की लडाई लडी। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश सचिव, कमरखान ताबी, युवक कंाग्रेस के प्रदेश महामंत्री संदीप चमोली, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन्द्र नेगी, जिला उपाध्यक्ष अजय रावत, वरिष्ठ युवा नेता संदीप कुमार, प्रिंस आर्य, अनीश सक्सेना, अमनदीप ने भी शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

