कांग्रेस ने राज्य आंदोलनकारी जेपी पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया

Spread the love

देहरादून।देवभूमि खबर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने अग्रिम पंक्ति के राज्य निर्माण आन्दोलनकारी एवं कांगे्रस के वरिष्ठ नेता जे0पी0 पाण्डेय के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में जे0पी0 पाण्डेय ने राज्य निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है।
शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्हांेने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। जे0पी0 पाण्डेय के निधन पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, डाॅ0 संजय पालीवाल, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र शाह, धीरेन्द्र प्रताप, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, पीसीसी सदस्य राजेष चमोली, गिरीश पुनेड़ा, नवीन पयाल, संदीप चमोली, महेश जोशी, देवेन्द्र सती, लाखीराम बिजलवाण, अश्वनी बहुगुणा, मोहन खत्री, सावित्री थापा, राजीव केष्टवाल आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक प्रकट किया है।

देवभूमि खबर