कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मेयर से मुलाकात कर नगर निगम की भूमि पर हुए अतिक्रमणों पर कार्रवाई की मांग की

Spread the love

देहरादून।देव खबर। देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेसजनों के एक प्रतिनिधिमण्डल ने नगर निगम की भूमि पर अवैध निर्माणों को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात कर उन्हें धोरण में नगर निगम की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण से अवगत कराते हुए कार्रवाई की मांग करने के साथ ही महानगर की अन्य समस्याओं से सम्बन्धित ज्ञापन प्रेषित किया।

मेयर को सौंपे ज्ञापन में महानगर कांगे्रस अध्यक्ष लालचन्द षर्मा ने कहा कि देहरादून महानगर के नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत विभिन्न वार्डों में नगर निगम की सरकारी भूमि खुर्दबुर्द की जा रही है परन्तु निगम प्रषासन मौन साधे है। आपको अवगत कराना है कि नगर निगम के वार्ड नं0 5 धोरण में भू माफियाओं द्वारा धोरण में सोधोंवाली को जाने वाले मार्ग के बीच नगर निगम की भूमि खुर्दबुर्द कर अवैध रूप से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम क्षेत्र की भूमि को भू माफिया के कब्जे से मुक्त करवाया जाना चाहिए। साथ ही धोरण वार्ड के गोविन्द नगर में कई वर्शों से सड़कों और नालियों का कई बार आष्वासन के बाद भी निर्माण नही किया जा रहा है। वाड में कई स्थानों पर पथ प्रकाष की व्यवस्था नहीं होने से नागरिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। धोरण वार्ड सहित कई वार्डों जिनमें धोरण सालावाला आदि वार्डों में सफाई व्यवस्था नहीं हो पा रही है।
कांग्रेसजनों ने यह भी अवगत कराया कि नगर निगम के वार्ड नं0 2 में गुच्चूपानी जाने वाले रास्ते पर ढांग गिरजाने के कारण आवागमन अवरूद्ध हो रहा है जिसका षीघ्र निर्माण कराया जाना चाहिए। इसी के साथ राजपुर वार्ड की आंतरिक गलियों का षीघ्र निर्माण किया जाना चाहिए। नये क्षेत्रों में कर्मचारियेां की भर्ती षुरू की जाय ताकि नगर निगम क्षेत्र से जुडे नये क्षेत्रों में सफाई आदि की व्यवस्थाये ंसुनिष्चित की जा सके। पिछली सरकार में हो चुके जीओ के आधार पर भर्ती प्रक्रिया षुरू की जाय तथा सफाई कर्मचारियों को साइकिल रिक्षा उपलब्ध कराये जांय। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम में लोगों के विरोध के बावजूद जोडे गये 40 नये वार्डों में बुनियादी सुविधाओं की कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। सफाई व्यवस्था चैपट हो चुकी है तथा सड़कों पर बडे-बडे गड्डे पडे हुए हैं। सरकार व नगर निगम अपने वादे से मुकर रहे हंै। अतः नये वार्डो में सफाई व्यवस्था सहित अन्य बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई जांय। मेयर सुनील उनियाल गामा ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वासन दिया कि नगर निगम की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर शीघ्र कार्रवाई की जायेगी तथा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था व बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी।
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, पार्षद सागर लाम्बा, उर्मिला थापा, रमेश बुटोला, पूर्व पार्षद अनूप कपूर, अनुराग गुप्ता, रविन्द्र खरोला, सुरेन्द्र रावत, विरेन्द्र बिष्ट, अर्जुन रावत, गौरव गुलरिया, बाला शर्मा, हेमेन्द्र भण्डारी, अनुज धवन, गोपाल, सूरवीर सिंह पंवार, मनोज थापा, अनिल नेगी, भरत शर्मा, रेणु नेगी, संजय भट्ट, सुल्तान आदि शामिल थे।

देवभूमि खबर