करन माहरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष , यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष , भुवन कापड़ी को विधायक दल के उपनेता की मिली जिम्मेदारी

करन माहरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष , यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष , भुवन कापड़ी को विधायक दल के उपनेता की मिली जिम्मेदारी
Spread the love

देहरादून। कांग्रेस हाई कमान ने पूर्व विधायक करन माहरा को उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष व यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष और खटीमा सीट से सीएम पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधायक बने भुवन कापड़ी को विधायक दल के उपनेता की जिम्मेदारी से नवाजा है।

रविवार शाम कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से नियुक्ति का आदेश जारी किया गया है। पूर्व काबीना मंत्री यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष का महत्वपूर्ण पद दिया गया है। यशपाल आर्य विधानसभा चुनाव से पूर्व भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। वे राज्य गठन के बाद से लगातार सत्ता और प्रमुख पदों पर रहे हैं। वर्ष 2007-12 में आर्य विस अध्यक्ष, उसके बाद लगातार दस साल तक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, वर्ष 2012-17 की कांग्रेस सरकार में काबीना मंत्री, वर्ष 2017- 22 की भाजपा सरकार में काबीना मंत्री रहे हैं। अब आर्य नेता प्रतिपक्ष होंगे, जोकि काबीना मंत्री स्तर का पद है।

देवभूमि खबर

Related articles