कार्निवाल के माध्यम से लोगो को एक मंच प्रदान करना है :मण्डलायुक्त

रूद्रपुर ।गांधी पार्क में आज मण्डलायुक्त राजीव रौतेला, जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल व मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने राष्ट्रीय सरस मेले का फीता काट कर उद्दघाटन किया। मण्डलायुक्त ने कहा कुमांऊ की संस्कृति,रिति रिवाजो से सभी लोग रूबरू हो इसके लिये कुमांऊ के सभी जिले में कार्निवाल का आयोजन कराया जा रहा है। उन्होने कहा कार्निवाल के माध्यम से लोगो को एक मंच प्रदान करना है जिसमे सभी लोग अपने परिवार के साथ आये व अपना मनोरंजन करे साथ ही हमारे जिले मे जो विभिन्न क्षेत्रो में उत्पाद हो रहे है उनकी प्रदर्शनी लगायी गयी है। उन्होने कहा इस राष्ट्रीय सरस मेले में जनपद व प्रदेश के साथ-साथ अन्य प्रदेशो के भी स्टाल लगाये गये है ताकि लोग अपने मन चाहे उत्पाद खरीद सकें। उन्होने कहा इस प्रदर्शनी में जहा लोगो को मनचाहा उत्पाद उपलब्ध होगा वही स्वंय सहायता समूहो को उचित बाजार मिलेगा। उन्होने जिला प्रशासन टीम की प्रशंसा करते हुये कहा विगत वर्ष भी कार्निवाल का आयोजन किया गया था जो काफी सफल रहा इस बार भी यह कार्यक्रम सफल होगा।
जिलाधिकारी ने कहा इस मेले से जहा लोगों को हस्त शिल्प हैण्डीक्राफट का सामान,जैविक खाद्य पदार्थ की उपलब्धता होगी वही क्षेत्रीय लोगो को उनके द्वारा उत्पादित उत्पादो को बाजार मिलेगा। उन्होने कहा जनपद के साथ-साथ प्रदेश में अनेको ऐसे महिला स्वंय सहायता समूह है जो अपने उत्पादो के लिये मशहूर है। इस सरस मेले के माध्यम से जहां स्वंय सहायता समूहो को आगे बढने का मौका मिलेगा वही उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जिलाधिकारी ने बताया गांधी पार्क में कुल-169 स्टाल लगाये जाने है जिसमे जम्मू कश्मीर के 18, मध्य प्रदेश के 06, बिहार के 05, हिमांचल प्रदेश के 03, गुजरात के 03, वेस्ट बंगाल के 05, हरियाणा के 04, पंजाब के 03, राजस्थान के 04, कार्नाटका के 02, उत्तर प्रदेश के 19, नागालैण्ड के 1, आसाम 1,छत्तीसगढ 5, उत्तराखण्ड के 90 इसके अतिरिक्त 5 स्टाल फूडकोटड के लगाये गये है।
जिलाधिकारी ने बताया राष्ट्रीय सरस मेला 08 फरवरी से 20 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है जो प्रत्येक दिन प्रातः10 बजे से रात्रि 09 बजे तक आयोजित होगा।
इस अवसर पर मण्डलायुक्त द्वारा विभिन्न स्टालो का निरीक्षण भी किया गया। सरस मेले के उद्दघाटन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिन्दरजीत सिंह,अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान,ओसी एनएस नबियाल,नरेश दुर्गापाल,उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह,पीडी हिमांशु जोशी, जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे

