उक्रांद का द्विवार्षिक महाधिवेशन 15 एवं 16 मई को होना सुनिश्चित है: हरीश पाठक
देहरादून।उत्तराखंड क्रांति दल का द्विवार्षिक महाधिवेशन 15 एवं 16 मई को होना सुनिश्चित है ।दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के दिशा निर्देश पर दल का द्विवार्षिक महाधिवेशन 15 एवं 16 मई को होना है ,जिसके लिए आवश्यक तैयारी की जानी हैं। वर्तमान कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये ज्यादा लोगों को महाधिवेशन में बुलाना संभव नहीं हो पा रहा है ।
उत्तराखंड क्रान्ति दल के कार्यकारी अध्यक्ष हरीश पाठक ने बताया कि कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए सभी जिला एवं महानगर अध्यक्षो, एवं दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को सूचित किया गया है कि आगामी द्विवार्षिक महाधिवेशन में सभी जिलों एवं महानगर, दिल्ली प्रदेश से डेलीगेट निर्वाचित कर, 5 -5 डेलीगेट की सूची केंद्रीय कार्यालय 10 कचहरी रोड देहरादून को 30 अप्रैल 2021तक उपलब्ध कराने को कहा गया है ताकि दल का द्विवार्षिक महाअधिवेशन सुचारू रूप से सम्पन्न किया जा सके । दल के संविधान के अनुसार प्रत्येक दो वर्ष बाद महाधिवेशन किया जाना होता है इसीलिए वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है।
वर्तमान में कोरोना के कारण स्थिति काफी विकट हो गयी है, बहुत ज्यादा कोरोना संक्रमण फैल रहा है ,लेकिन सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही ।अस्पतालो कि बदहाल व्यवस्था के कारण मरीजों को सही इलाज नही मिल पा रहा है ,जिससे जनता की परेशानी और ज्यादा बढ़ गयी है।सरकार को जल्द सेजल्दऔरअधिक ऑक्सीजन सहित वार्डो को बनाया जाना चाहिए ताकि जनता को सही उपचार मिल सके। सरकार केवल गाइड लाइन जारी कर अपनी जिम्मेदारी से मुँह नही मोड़ सकती है।सरकार को जनता की परेशानी दूर करने के हर सम्भव प्रयास करने चाहिए। मुख्यमंत्री जी को सारे प्रभावित जिलों की कोरोना से बचाव एवं उपचार की व्यवस्था और सुदृढ़ करने की लिए कड़े निर्देश स्वास्थ्य विभाग को देने चाहिए।

