कार्यक्रमो से हम एक दूसरे के नजदीक आते है मैत्रिकपूर्ण सम्बन्ध बनते है:ठुकराल

कार्यक्रमो से हम एक दूसरे के नजदीक आते है मैत्रिकपूर्ण सम्बन्ध बनते है:ठुकराल
Spread the love

रूद्रपुर।गांधी पार्क में यूएस कार्निवाल का उद्दघाटन मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल,जिलाधिकारी डा0 नीरज खैरवाल,मेयर रामपाल सिंह,अध्यक्ष वन विकास निगम सुरेश परिहार व मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने सयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया । हिमात्री लोक कला समिति अल्मोडा के छोलिया कलाकारो द्वारा अपने पारम्परिक वांद्य यंत्रो के साथ कुमाऊ की संस्कृति को दर्शाते हुये कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर श्री ठुकराल ने कहा जिलाधिकारी के नेतृृत्व में यह अच्छी परम्परा प्रारम्भ की गई है। उन्होने कहा यह कार्निवाल का दूसरा वर्ष है। इस कार्यक्रम से तराई के संस्कृति की जानकारी आम जन को होगी। उन्होने कहा इस तरह के कार्यक्रमो से हम एक दूसरे के नजदीक आते है। वही हमारे मैत्रिकपूर्ण सम्बन्ध बनते है।
जिलाधिकारी ने कहा जनपद में हर वर्ष कार्निवाल आयोजित किये जाने की परम्परा डाल दी गई है। इसे अब हर वर्ष आयोजित किया जायेगा। इसके आयोजन से यहा की छिपी हुई प्रतिभाओं को भी मंच मिलेगा।
मुख्य कार्यक्रम में प्रसिद्ध पंजाबी गायक जसवीर जस्सी द्वारा श्री गुरूनानक को याद करते हुये छाप तिलक सब छोडी तुससे नैना मिलाके,मेरा पिया घर आया ओ राम जी,लौंग का डिस्कारा,जय जय शिवशंकर आदि गानो की प्रस्तुति दी।
उद्दघाटन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिन्दरजीत सिंह,अपर जिलाधिकारी जगदीश चन्द्र काण्डपाल, उत्तम सिंह चैहान,ओसी एनएस नबियाल,नरेश दुर्गापाल,उप जिलाधिकारी मुक्ता मिश्र,मुख्य नगर आयुक्त जय भारत सिंह,पीडी हिमांशु जोशी, जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles