नेहरु कोलोनी पुलिस ने क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले अभियुक्तों को कार,मोटरसाइकिल व एक्टिवा सहित किया गिरफ्तार

नेहरु कोलोनी पुलिस ने क्षेत्र से वाहन चोरी करने वाले अभियुक्तों को कार,मोटरसाइकिल व एक्टिवा सहित किया गिरफ्तार
Spread the love

देहरादून।थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने क्षेत्र से चोरी हुई कार ,मोटरसाइकिल और एक्टिवा सहित चोरी करनेवाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

थानाअध्यक्ष नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि 21 अक्टूबर को श्री जय नाथ पुत्र बचन नाथ निवासी सपेरा बस्ती हरिद्वार रोड देहरादून द्वारा थाना नेहरुकोलोनी पर सूचना दी गयी कि उनकी जेन कार, जो कि उनके घर के बाहर खड़ी थी, उसे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी है। शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 350/2020 धारा 379 भादवी दर्ज किया गया।
चोरी की घटना के अनावरण के लिये थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सुराग रसी कर घटनास्थल के आसपास के समस्त सीसीटीवी कैमरे चेक किये गए एवं स्थानीय सक्रिय अपराधियों से पूछताछ कर मुखबिर की सूचना पर उक्त कार को अभियुक्त नितिन कुमार पवार उर्फ चिंटू पुत्र इंद्र पाल निवासी देव एनक्लेव कॉलोनी ढंडेरा थाना सिविल लाइन रुड़की हरिद्वार, उम्र 36 वर्ष
मोहम्मद मुबारक पुत्र मोहम्मद अफजाल निवासी मकान नंबर 139 जी राज विहार कॉलोनी ढंडेरा थाना सिविल लाइन रुड़की हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष से यूनिवर्सिटी रोड सीवर प्लांट के पास खाली मैदान से बरामद किया गया। अभियुक्त गणों से एक अन्य मोटरसाइकिल तथा एक स्कूटी एक्टिवा बरामद की गई, जिनके बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त गणों से मुकदमा उक्त से संबंधित कार की बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोतरी की गई। कार चोरी करने वाले अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा रिमांड में जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

पुलिस द्वारा बरामदगी
1- एक जैन कार नंबर DL3CF 4066
2- एक मोटरसाइकिल सुजुकी नंबर DL9 SAB 2184
3- एक स्कूटी एक्टिवा नंबर UP14 CC 7690

पुलिस टीम में उप निरीक्षक मानवेंद्र सिंह गुसाईं, चौकी प्रभारी बाईपास,आरक्षी गौरव कुमार,आरक्षी हितेश चौधरी,आरक्षी विजय,आरक्षी गंभीर रावत,आरक्षी प्रमोद (एसओजी),आरक्षी आशीष शर्मा (एसओजी) थे।

देवभूमि खबर

Related articles