उक्रांद ने स्व सतीश सेमवाल को दी श्रद्धांजलि
देहरादून ।उत्तराखंड क्रान्ति दल के मुख्य प्रवक्ता सतीश सेमवाल के निधन पर दल कार्यकर्ताओं ने आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में श्रद्धांजलि देते हुये उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की ।
इस अवसर पर याद करते हुये वक्ताओं ने कहा कि स्व०सेमवाल उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी के साथ दल का सच्चा सिपाही रहे है। राज्य के जनसरोकारों की पैरवी कार रहे है। उनके ओजस्वी विचारों को हमेशा याद किया जायेगा। स्व० सतीश सेमवाल अधिवक्ता के रूप में अपनी प्रैक्टिस गोपेश्वर कोर्ट कंपाउंड में किया करते थे। एक सरल व्यवहारिक स्वभाव के सब०सेमवाल आमजन के चहेते रहे है। इनकी अपूरणीय क्षति की भरपाई नही की जा सकती है।
इस अवसर पर दल के पूर्व अध्यक्ष श्री बी०डी० रतूड़ी, लताफत हुसैन,किशन मेहता,सुनील ध्यानी, जयप्रकाश उपाध्याय,बहादुर सिंह रावत,ऋषि राणा,जब्बर सिंह पावेल,राकेश थपलियाल,धर्मेंद्र कठैत,शिव प्रसाद सेमवाल, सीमा रावत,संजय बहुगुणा,नरेश गोदियाल आदि थे।

