भाजपा ने विजय संकल्प यात्रा रथ को किया रवाना
बागेश्वर।केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नुमाइशखेत से रवाना होकर रथ कपकोट होते हुए चौकोड़ी और पिथौरागढ़ को प्रस्थान करेगा।यात्रा के दौरान पिछले घोषणा पत्र के अनुसार किए गए कार्यों की जानकारी दी जाएगी। जनता से नए सुझाव भी लिए जाएंगे। राज्य के 70 विधानसभा क्षेत्रों के लिए पूर्व में एलईडी भेजी गई थी। जिसके माध्यम से सरकार के कार्य और योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड में तेजी से विकास हो रहा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के दौरान 2जी, 3जी समेत देश में कई अन्य घोटाले हुए।हमने भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी सरकार दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी एनडीए की सरकार ने अपने अब तक के सात के साल के कार्यकाल में देश को विकास के रास्ते पर लाकर खड़ा किया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा का शुभारंभ आज हरिद्वार व बागेश्वर से किया जा रहा है। उन्होंने कहा उमड़ा भारी हुजूम भाजपा पर आस्था रखती है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जितने भी घोषणाएं की गयी है उन सब पर काम किया जा रहा है। महालक्ष्मी किट योजना शुरू की गई है। भर्ती प्रकिया मे तेजी से काम किया जा रहा है। 24000 पदों को जल्द से जल्द भरा जाएगा। कोरोना महामारी के वक्त गरीब बच्चों को पढ़ाई में काफी परेशानी सामने आई, उनके अब टेबलेट दिए जाएंगे। बच्चो के खाते मैं पैसे डाले जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कांग्रेस पर जमकर हमला किया। कांग्रेस को जनता को झूठ बोलने वाली पार्टी बोला। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी जमकर हमला बोला। कहा कि आप केवल जनता को धोखे में रखने का काम करती है। विजय संकल्प यात्रा बीजेपी को दुबारा से सत्ता में आएगी और विकास की एक नई परिभाषा भी स्थापित करेगी।

