HTML tutorial
HTML tutorial

केदारघाटी के मणिगुह गांव से छः लाख रूपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। रुद्रप्रयाग जनपद में लाखों की शराब पकड़ी गई है। दो दिन के भीतर रुद्रप्रयाग जनपद में 11 लाख की शराब पकड़ी गई है। गुरूवार देर रात आबकारी विभाग की टीम ने केदारघाटी के मणिगुह गांव से 117 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी है। इस शराब की कीमत छः लाख के करीब है। पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
11 अप्रैल को उत्तराखण्ड में लोकसभा चुनाव होने हैं। जहां एक ओर पार्टी प्रत्याशी प्रचार अभियान में लगे हुये हैं। वहीं चेकिंग के दौरान लाखों रूपये की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर केदारघाटी के मणिगुह गांव में 117 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की पकड़ी हैं। यह शराब आरोपी हर्षवर्धन सिंह ने घर के अंदर छिपा रखी थी। शराब की कीमत छह लाख रूपये है। इससे पहले बुधवार को भी आबकारी विभाग की टीम ने केदारघाटी के इसी गांव से 90 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी थी। इस शराब की कीमत भी पांच लाख रूपये के करीब थी।
जिला आबकारी निरीक्षक एनएस मर्तोलिया ने बताया कि चुनाव को देखते हुये जिले में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जगह-जगह से लाखों रूपये की अवैध शराब बरामद हो रही है। उन्होंने कहा कि मुखबिर की सूचना पर मणिगुह गांव में दोबारा छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां से 117 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई हैं। जनपद में लगातार भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने पर जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने भी आबकारी विभाग की टीम की प्रशंसा की है।

देवभूमि खबर

Related articles